सूरत, मार्च 31 -- गुजरात के सूरत में एक भयावह घटना सामने आई है। शहर के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल स्वरूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने की वजह से पांच लोगों की जान चली गई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।मृतकों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे लिंबायत पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीठी खाड़ी इलाके में हुई। हादसे के समय परिवार के लोग फोम शीट का उपयोग करके साड़ियों की पैकिंग कर रहे थे। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। पीड़ितों की पहचान शहनाज बेगम अंसारी (65), हुसा बेगम अंसारी (18), शबीना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.