हाजीपुर, अगस्त 29 -- बलिगांव थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर हबीबपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर सूरत (गुजरात) के चर्चित बैंक लूटकांड के कुख्यात वांछित अपराधी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान महिसौर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर निवासी जितेंद्र राय के पुत्र पीयूष कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में बलिगांव थाना कांड संख्या 183/26 दर्ज कर गिरफ्तार पीयूष कुमार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। यह जानकारी महुआ डीएसपी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

गिरफ्तारी की जानकारी उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए...