नई दिल्ली, मार्च 30 -- गुजरात के सूरत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ओलपाड तालुका के एक रिसॉर्ट में 22 साल के शख्स की डूबने से मौत हो गई। मामला तालद गांव के पास स्थित 'अक्षय रिसॉर्ट एंड स्विमिंग पूल' का है जहां पुरुषोत्तम अशोकभाई चौधरी 23 मार्च नहाने के लिए गया था। वहां छलांग लगाने के बाद वह डूबने लगा और बाद में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान पूल में और भी कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उस वक्त उसकी छटपटाहट पर ध्यान नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर जब युवक ने पूल में छलांग लगाई, तो कुछ ही देर बाद वह डूबने लगा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज 29 मार्च को सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि डूबता हुआ युवक लगभग दो मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए सं...