सूरत, दिसम्बर 10 -- गुजरात के सूरत में स्थित एक कपड़ा मार्केट में आज भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे बुझाने में 4 घंटे का समय लग गया। राहत की बात यह रही कि इल हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बता दें कि बुधवार सुबह सूरत के पार्वती पाट इलाके में स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट के भूतल (ground floor) पर एक भीषण आग लग गई थी। यह आग जल्द ही फैलकर इमारत की आठवीं मंजिल तक पहुंच गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर लगते ही दमकल विभाग (fire brigade) ने तुरंत कॉल जारी किया, और आग पर काबू पाने के लिए 22 फायर स्टेशनों से दो दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों की साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख के अनुसार, आग एक बिजली के तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.