गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम के अधिकारियों को अब वातानुकूलित (एसी) कार्यालयों में बैठकर काम चलाने की आदत छोड़नी होगी। शहर की बदहाल नागरिक सुविधाओं को सुधारने के लिए निगम ने सूरत मॉडल को अपनाते हुए अपना खुद का एक विशेष इंस्पेक्शन ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए अब अधिकारियों की सीधे डिजिटल निगरानी की जाएगी। फाइलों के साथ-साथ अब अधिकारियों को धरातल पर उतरकर काम देखने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। पहली बार इस ऐप का प्रयोग बरसाती नालों, सीवर मैनहोल और जल आपूर्ति की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए किया जाएगा। इस नए इंस्पेक्शन ऐप के लागू होने के बाद हर स्तर के अधिकारी के लिए 24 घंटे में कम से कम एक बार फील्ड विजिट (दौरा) करना अनिवार्य होगा। ऐप के माध्यम से अधिकारियों को रोजाना अलग-अलग कार्यों के लिए लक्ष्य दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.