नई दिल्ली, मार्च 7 -- गुजरात के सूरत शहर में एक मंदिर के स्नानघर में 18-20 आयु वर्ग की दो युवतियां मृत पाई गईं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें घटनास्थल से बेहोशी के इंजेक्शन मिले हैं और दोनों ने एआई-संचालित संवाद उपकरण चैटजीपीटी में 'आत्महत्या कैसे करें' के बारे में खोज की थी। सहायक पुलिस आयुक्त एन.पी. गोहिल ने बताया कि परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना दिंडोली पुलिस स्टेशन को शुक्रवार दोपहर से लापता होने की सूचना दी थी। उनके फोन चालू थे, लेकिन वे दोनों फोन का जवाब नहीं दे रही थी। फोन की लोकेशन से मंदिर का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को मंदिर के स्नानघर जाते देखा गया। स्नानघर का दरवाजा तोड़ने पर दोनों युवतियां बेहोश मिली। उन्हें तुरंत अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.