संतकबीरनगर, नवम्बर 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। द्वाबा महोत्सव की तीसरी रात जवाबी बिरहा के नाम रही। प्रयागराज के सूरज यदुवंशी और प्रतापगढ़ की रविता कोयल ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दोनों की प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। बीच-बीच दोनों के बीच हुई टकराहट का सभी ने खूब आनन्द लिया। वर्तमान परिवेश पर दोनों गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस बीच कुछ हंसी-ठहाके भी लगे। बिरहा की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। प्रयागराज से आए सूरज यदुवंशी ने 'माय डियर कहि के बोल बोलेनि हो आज कल के बिटिहिनी...' गाया तो सभी ने खूब ठहाके लगाएं। इसका जवाब रविता कोयल ने अपने लाइनों के जरिए दिए। इसके बाद सूरज यदुवंशी ने अपने प्रस्तुति के जरिए सतयुग से लेकर कलयुग तक की गाथा गाई तो हर कोई उसमें रम गया। उन्होंने करके कसी कंचन गीत, कामातुर कमालधिपति.... के ...