बाराबंकी, जून 19 -- बाराबंकी। प्री-मानसूनी बारिश के बाद राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि उमस के कारण लोगों को 43 से 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो रही है। सुबह छह बजे से ही चटक धूप निकलने लगी है और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सुबह से ही झुलसा रही धूप: सुबह के समय ही सूरज के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ा मानसून का इंतजार, बन रहे हीटवेव के आसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और...