अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में चटक धूप ने लोगों को अभी से गर्मी का अहसास करा दिया है। दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान है कि इस माह पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। लगातार चढ़ते तापमान से दोपहर के समय पसीने आने लगे है। धूप की तीव्रता इतनी है कि लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ता है। मौसम विभाग ने बुधवार को तेज सतही हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है। चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.