उन्नाव, अप्रैल 8 -- गंजमुरादाबाद। मौसम का कहर जारी है। मंगलवार को हुई बारिश को 24 घंटे बीत पाते, इससे पहले बुधवार शाम सूरज ढलते ही बदरा फिर बरसा पड़े। बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। अपराह्न तीन बजे तीन बजे बादलों की आवाजाही शुरू हुई। शाम छह बजे के वक्त गंजमुरादाबाद क्षेत्र में ओले गिरे और आधे घंटे तेज बारिश हुई। यहां तेज हवाओं ने हर किसी को परेशान कर दिया। किसानों का कहना है कि उनकी रात दिन की मेहनत पर बारिश व ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है। बताया कि उनकी सभी उम्मीदें फसल की पैदावार पर टिकी थीं। बारिश ने सब खत्म कर दिया है। अभी भी यदि फसल सूख जाए तो कुछ पैदावार बच सकती है, लेकिन ऐसा लग नही रहा। इस दौरान अधिकतम पारा 28.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.