झांसी, मार्च 13 -- मार्च के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिन मौसम बेहद तल्ख हो गया। शुक्रवार को टनटनाती धूप और सूरज के तेज ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी। हर चेहरा ब-पर्दा रहा। गर्म हवाएं चुभने को आतुर रहीं। हालांकि अधिकतम पारा सामान्य से 5.4 सेंटीग्रेट अधिक रहा तो रात भी गर्माहट भरी रही। न्यूनतम ताप 19 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। गर्मी ते तेवरों के साथ ठंडा-ठंडा कूल-कूल की दुकानें बढ़ गई। इसके अलावा गमछा, टोपी, हाथ बंद दस्ताने, छाते की भी डिमांड है। शुक्रवार को सीपरी में लगे पटरी बाजार में लोगों को गर्मी से बचाव के कपड़ों, आइटमों पर जोर रहा। नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, खैरा, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, राई का ताजिया, छनियापुरा, बड़ाबाजार, कोतवाली की ढाल, सिंधी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर...