सूरज के 'अग्निबाण' से तपा शहर, दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात
कन्नौज, मई 24 -- कन्नौज। मई की भीषण गर्मी ने रविवार को जिले में जनजीवन पूरी तरह बेहाल कर दिया। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही हीटवेव ने लोगों को झुलसा दिया। जबकि न्यूनतम पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर ऐसे रहे कि दस बजे के बाद शहर की सड़कों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग द्वारा जिले को ऑरेंज जोन में रखे जाने के बीच लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर तक हालात और बिगड़ गए। जीटी रोड, सरायमीरा, बड़ा चौराहा, गोलकुआं, छिबरामऊ बस स्टैंड, तिर्वा रोड और मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम भीड़ दिखाई दी। दुकानदार ग्राहक आने का इंतजार करते नजर आए, जबकि राहगीर सिर और चेहरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.