जौनपुर, अप्रैल 22 -- जौनपुर। सूरज के चढ़ने के साथ साथ तापमान में वृद्धि भी होती जा रही है। बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे पारा 35 डिग्री सेल्सियस पर था। जबकि नौ बजते बजते 40 पर पहुंच गया। आठ बजे के बाद सिर पर बिना गमछा तौलिया रखे बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। चल रही ताप लहर का हाल यह है कि सूर्य के आंखें खोलते ही पशु पक्षी तक बेहाल हो जा रहे हैं। पेड़ पौधों, सब्जियों, चारा फसल की पत्तियां मुरझाने लग रही हैं। मौसम विद डाक्टर दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों और धूप की तपिश से हाट बजार हुए सूने जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। चिकित्सकों सलाह दे हैं कि आवश्यक कार्य बस ही धूप में बाहर निकलें। 12 से तीन बजे के बीच संभव हो तो घर से बाहर क...