अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या संवाददाता। ह्यूमैनिटेरियन हाइट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को वसीका अरबी कॉलेज राठहवेली में कुरान और साइंस विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सैयद इकबाल मुर्तजा रिजवी फैकल्टी ऑफ मीटरोलॉजी कतर एरोनॉटिकल अकादमी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरान में बताया गया नमाज का समय और खगोल विज्ञान में गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि नमाज का समय सूरज की स्थिति के अनुसार निर्धारित होता है।उन्होंने बताया कि अगर आज अयोध्या में जुहर की नमाज का वक्त दिन में 11:59 है तो लखनऊ दिल्ली व चंडीगढ़ आदि शहरों में नमाज ए जुहर का वक्त अलग-अलग होगा। यह भी पढ़ें- नमाज के वक्त और खगोल विज्ञान में गहरा संबंध : सैयद इकबाल मुर्तजा इसी तरह हर मुल्क में जुहर का वक्त अलग-अलग होगा, क्योंकि हर शहर और मुल्क में सूरज की स्थ...