कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। जून की भीषण गर्मी ने जिले के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजारों की रौनक गायब हो गई। शहर के प्रमुख बाजारों सरायमीरा, बड़ा बाजार, गोलकुआं, स्टेशन रोड, छिबरामऊ और तालग्राम क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या काफी कम दिखाई दी। दुकानदार भी गर्मी के कारण परेशान नजर आए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाजारों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई दिए। सड़क किनारे ठेले लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूर सबसे अधिक प्रभावि...