अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं। सुबह से ही तेज धूप ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने हालात और खराब कर दिए। सड़क पर निकलने वाले लोग कुछ ही देर में पसीने से तरबतर हो गए। बाजारों, चौराहों और प्रमुख सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते दिखाई दिए। अब मौसम विभाग ने तीन-चार दिन आंधी-बारिश की संभावना जताई है। बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप उठी दुपहरी, रात में भी छूटा पसीना गर्मी का असर सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों, मजदूरों और राहगीरों पर देखने को मिला। कई स्थानों पर लोग पेड़ों और दुकानों की छांव में र...