सूरज के तेवर से झुलसी तराई, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा
सिद्धार्थ, जून 18 -- सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। तराई के आंगन में लगातार बढ़ रही गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग राहत पाने के लिए घरों में दुबके नजर आए। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ज्येष्ठ माह की तपती दोपहरी में सूरज की तीखी किरणों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सुबह से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। सुबह 10 बजे के बाद धूप का असर इतना तेज हो गया कि बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। गर्म हवा और तेज धूप से राहगीरों, दुकानदारों और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.