झांसी, मार्च 17 -- गुजरे, दो दिनों से मामूली गिरावट के बाद ताप फिर चढ़ने लगा। मंगलवार को सूरज के तेज से रानी का शहर झांसी तप उठा। अधिकतम पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। भरी दुपहरी टनटनाती धूप ने सड़कों पर सन्नाटा सा नजारा रहा। हवाओं में गर्माहट ने शहरियों को और मुश्किलें बढ़ा दीं। न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेंटीग्रेट होने से रात में भी पंखों की जरूरत महसूस हुई। मंगलवार सुबह 6.24 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार मौसम में तेजी आई। 9.30 बजते ही धूप काटने लगी। जिससे लोग बचते-बचाते नजर आए। सब्जी-भाजी की खरीदारी को लेकर निकले बंदे जल्दबाजी में दिखे। 10.30 बजते ही सड़कों पर लोगों ने धूप से बचाव के लिए हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते का इस्तेमाल किया। दोपहर 1.30 बजे सूरज पूरे रौ में दिखा। दोपहर 2.30 बजे अधिकतम पारा 37 डिग्री पर टिक गया जो शाम 4.30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.