झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी पूरे रौ में है। सोमवार को सूरज की तपन से दिन झुलस उठा। टनटनाती धूप ने छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। यही नहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से शहरी सहम उठे। अधिकतम पारा 38.4 तो न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया। मौसम का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ताप में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार सुबह 5.55 बजे सूर्योदय हुआ। 7.30 बजते ही सूरज ने गर्मी का एहसास कराया। 8.30 बजे धूप के तेवर इतने सख्त हो गए कि सब्जी मंडियों में लोग बचाव कर घर से निकले। यह भी पढ़ें- गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार 10.30 बजते ही तीखी तपन और गर्मी के आगोश में बाजार खुले। दोपहर 12 बजते ही अधिकतम पारा 34 डिग्री पर पहुंच गया। तमतमाए सूरज ने बुंदेलों को घरों में कैद होने पर...