एटा, मार्च 29 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सूरज की तपिश और अचानक बढ़े तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण पारे में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे राहगीर सड़कों पर बेहाल नजर आए। दोपहर होते-होते आलम यह बन गया कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे।शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 08 बजे के बाद से ही धूप इतनी तीखी हो गई कि खुले आसमान के नीचे खड़ा होना मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का बुराहाल हो गया। मार्गों पर राहगीरों का गला सूखने लगा, जिससे लोग छाया एवं पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। चिलचिलाती धूप का असर शहर ...