गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के निदेशक फिर से बदल दिए गए हैं। अक्तूबर 2025 में बनाए गए सीएफएस बीसी ब्रह्मा को हटा दिया गया है। इनकी जगह अब सूरज कुमार को निदेशक बनाया गया है। पूर्व में ये बहराइच में डीएफओ के पद पर तैनात थे। मुख्य वन संरक्षक (पूर्वी क्षेत्र) एवं मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश बोनक चंद्र ब्रह्मा को निदेशक बनाकर अक्टूबर में भेजा गया था। लेकिन, शासन ने उन्हें हटा दिया। निदेशक के बदले जाने की पुष्टि चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...