हापुड़, अप्रैल 21 -- इन दिनों हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, हर रोज तापमान बढ़ने की वजह से सूरज की तल्खी भी बढ़ती जा रही है, जिससे दिनभर धरती तप रही है और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे सप्ताह भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।हापुड़ में मंगलवार की सुबह से ही आग उगल रही सूरज की तल्ख किरणों से जन-जीवन बेहाल हो गया। सुबह नौ बजते-बजते आसमान से आग बरसने लग गई। दिनभर हवाओं के आग बबूला होने से लोगों के पसीने छूट गए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज ऐसे में गर्मी से जन जीवन बेहाल रहा। आलम यह था कि लोगों को घर से बाहर निकलते ही न ही पेड़ों के छांव तले राहत मिली और न ही ठंडा पेयजल पीकर। कुछ लोगों ने तेज धूप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.