झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी। गर्मी पूरे रौ में है। गुरुवार को सूरज ने फिर आग उगली। तपिश से शहरी बेहाल हो उठे। हालात यह थे कि गर्म हवाओं और सूरज के तेज से घर-मकान-दुकान भीषण तपे। जिससे कमरे भभक उठे। अधिकतम पारा 41.4 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं रात का ताप 23.1 डिग्री होने की वजह से रात बेचैनी में कटी। गुरुवार सुबह 5.53 बजे सूर्योदय हुआ। 7.30 बजते ही सूरज ने गर्मी का एहसास कराया। 8.30 बजे धूप के तेवर इतने सख्त हो गए कि सब्जी मंडियों में लोग बचाव कर घर से निकले। 10.30 बजते ही तीखी तपन और गर्मी के आगोश में बाजार खुले। यह भी पढ़ें- बांदा में प्रचंड गर्मी, पारा @44.4 डिग्री दोपहर 12 बजते ही अधिकतम पारा 34 डिग्री पर पहुंच गया। तमतमाए सूरज ने बुंदेलों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। डेढ़ बजे अधिकतम ताप 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। 2.30...