संभल, मई 21 -- जनपद में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखा रही है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और दिन चढ़ने के साथ तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह दस बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय चल रही तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर के समय मुख्य चौराहों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में जहां लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहां गुरुवार को इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। अधिकांश लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जंगलों और खुले इलाकों में पानी की तलाश में भटकते पशु-पक्षी नजर आए। तेज धू...