हाथरस, अप्रैल 22 -- हाथरस। सूरज की तपिश से तन झुलसने लगा है। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता गया। ऐसे में खेतीबाड़ी एवं अन्य दैनिक कार्य करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में पिछले कई दिन से जून जैसी गर्मी पड़ रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे से ही धूप की तपिश तेज होने लगी। सुबह दस बजे कार्यालय और बाजार जाने वाले लोग मुंह पर गमछा, चश्मा और हेलमेट लगाकर ही निकले। यह भी पढ़ें- अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42degC पार दोपहर 12 बजे तक धूप की तपिश से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर भी कम लोग सफर करते हुए नजर आए। दोपहिया वाहन सवार, रा...