आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को फिर सूरज तल्ख हुआ। सुबह से निकली तेज धूप की तपिश से शरीर झुलस जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम पारा पारा 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। एक सप्ताह से मौसम परिवर्तित हो गया। मौसम के परिवर्तित होते सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर होते ही आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। सूर्य की तपिश से लोगों के शरीर झुलस जा रहे हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी से इंसान से लेकर पशु पक्षि तक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather : मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; सीएम योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क दिन में बाहर निकले लोगों को कड़ी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमा...