मधेपुरा, अप्रैल 8 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। सूरज की तपिश और पछुआ हवा के थपेड़ों से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। प्रचंड धूप के करण दोपहर के वक्त सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। धूल का गुबार उठने के कारण दोपहर के वक्त दोपहिया वाहन चलकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं स्कूलों में दोपहर के वक्त छुट्टी होने के बाद घर जाने में तेज धूप के कारण बच्चे बेहाल होने लगे हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह होते ही धूप में तल्खी महसूस होने लगी है। सुबह आठ बजते - बजते धूप में जलन महसू होने लगती है। दोपहर होते -होते सूर्यदेव रौद्र रूप धारण कर लेते हैं। मंगलवार को भी कमोबेस यही स्थिति बनी रही। सुबह के वक्त कुछ देर के लिए लगा कि प्रचंड धूप से राहत मिलने की उम्मीद बनी लेकिन थोड़ी देर बाद ही सूर्यदेव की तल्खी...