उन्नाव, जून 15 -- उन्नाव। शनिवार सुबह से लोग गर्मी से परेशान रहे। तापमान भी 41 डिग्री फिर पार पहुंच गया। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों व बाजार में सन्नाटा दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की इस मार से कोई परेशान है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस वजह से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय वहीं लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम थे। राहगीरों को धूप से बचने के लिए गमछे या छाते का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वह धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे है। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बिना एसी दफ्तरों में भी आग बरसती रही। घरो के एसी भी न के...