हापुड़, अप्रैल 18 -- शनिवार को पारा आसमान पर था। गर्मी में लोग बिलबिला रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद तो बाजार में सन्नाटा सा छाया रहा। हालांकि चार बजे के बाद लोग घरों से निकले और बाजार में दिखाई दिए। गत तीन दिन से गर्मी चरम पर है। लोग गर्मी में झुलस रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। जबकि सुबह 10 बजे तक गर्म हवाओं के साथ तापमान तेजी से बढ़ता चला गया।इस बीच तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया। लोग घरों में भी परेशान नजर आए।तेज यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में तापमान 39 डिग्री पार धूप और गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय चौराहों पर वाहनो की अधिकता थी। जबकि दोपहर के समय शांति और सन्नाटा नजर आया। पूरी दोपहर तेज धूप के कारण अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। नगर क...