सूरज की तपिश और गर्म हवाओं से बचने को दोपहर में सड़कें सूनी
गंगापार, मई 17 -- मौसम के बदले मिजाज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती गर्म हवाओं के कारण अब दिन के साथ-साथ रातें भी सुलगने लगी हैं। मौसम विभाग ने दिन में लू चलने के बाद अब वॉर्म नाइट का भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि सूरज ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार को इलाके का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे से ही सूर्यदेव के तेवर इतने तीखे हो गए कि दोपहर होते-होते मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह से चेहरा और सिर ढंककर बाहर निकल रहे हैं। वहीं शुक्रवार की रात को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने रात की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.