सूरज की चमक बढ़ी तो सूखी राहगीरों की हलक
बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस बार जनपद में अप्रैल की भीषण गर्मी से काफी राहत रही। अधिकतम व न्यूनतम पारा काफी गिरने से लू और गर्म हवाओं से छुटकारा मिला रहा। अब मौसम साफ होने के बाद फिर तपिश बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह से ही असहनीय धूप निकली। दोपहर में हीटबेव की स्थिति रही। राहगीरों का हलक सूखा तो कहीं गन्ना जूस पीकर प्यास बुझाई तो कहीं छाया में बैठे नजर आए। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि जिले में शनिवार को अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। सुबह से तेज धूप निकलने के साथ आसमान पूरी तरह से साफ हो रहा है। हालांकि कभी-कभी आंशिक बादल नजर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.