संभल, मई 14 -- चंडीगढ़ के दड़वा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डेहरिया निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र मुकेश की मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरेआम सड़क पर सूरज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। घायल अवस्था में वह सड़क पर तड़पता रहा और लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग सहायता करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहमति से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह मृतक की ताई विमला ने बताया कि सूरज के पिता मुकेश पिछले करीब 20 वर्षों से च...