अमरोहा, अप्रैल 28 -- मौसम में पड़ रही बेतहाशा गर्मी के बीच 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से शरीर में मौजूद सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों का पसीने के साथ अवशोषण होने से फील्ड में काम करने वाले लोगों की हालत बिगड़ जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक लू लगने पर अगले दस से 15 मिनट में स्थिति जानलेवा हो सकती है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इस दौरान चिकित्सक बिना तैयारी खुले आसमान के नीचे न निकलने और लू लगने पर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी बिगाड़ रही सेहत, ओपीडी में बुखार, उल्टी दस्त के मरीज बढ़े शहर सीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहम्मद इदरीश के मुताबिक लू...