मधुबनी, अगस्त 30 -- मधेपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मृत 26 वर्षीय सूरज चौपाल उर्फ सूरज मंडल का शव रविवार को भेजा थाना क्षेत्र के बसीपट्टी गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पत्नी आशा देवी, मां दुलारी देवी सहित परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। आसपास की महिलाएं उन्हें संभालती रहीं। मृतक की एक वर्षीय बेटी रिया भी मां को रोता देख बिलखती रही। गुरुवार को चकटेरी गांव के पास खड़ी स्लीपर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बसीपट्टी निवासी श्याम लाल चौपाल उर्फ श्याम लाल मंडल की मौके पर मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर हादसे में बसीपट्टी के सूरज की मौत वहीं सूरज ने शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्...