सीतामढ़ी, मार्च 7 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के पिपराही प्रखंड के धनकौल पंचायत के हरपुर गांव में सूरजमुखी फसल पर समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव के 25 किसानों को शामिल किया गया। प्रदर्शन में केबीएसएच90 किस्म का उपयोग किया गया, जिसे वर्ष 2025 में विकसित किया गया है। यह एक कम अवधि (लगभग 80 दिन) में तैयार होने वाली उन्नत किस्म है, जिससे लगभग 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है तथा इसके बीजों में लगभग 38 प्रतिशत तेल पाया जाता है, जो किसानों के लिए अधिक लाभकारी है। प्रदर्शन के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत तकनीकों का भी प्रयोग कराया गया। खेतों में खरपतवार नियंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.