पटना, अप्रैल 2 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नवादा से पूर्व सांसद चंदन सिंह को रालोजपा का बिहार अध्यक्ष बना दिया गया है। पहले इस पद पर पारस के भतीजे प्रिंस राज थे। प्रिंस को पिछले दिनों पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस ने गुरुवार को पटना में पार्टी की आपात बैठक बुलाई। उसमें चंदन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस राज समेत अन्य वरीय नेता भी मौजूद रहे। पारस ने नए प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया। चंदन सिंह 2019 में नवादा सीट से लोक जनशक...