जहानाबाद, मई 12 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सूरजपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को जीविका के माध्यम से संचालित "दीदी अधिकार केंद्र" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी, सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल अपने संबोधन में बीडीओ स्वाति कुमारी ने कहा कि "दीदी अधिकार केंद्र" महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जा...