बदायूं, जनवरी 29 -- बिल्सी गांव सूरजपुर में मंगलवार की रात छुट्टा पशुओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रात के समय गांव के खेतों में घुसे पशुओं ने गेहूं और आलू की खड़ी फसल को बुरी तरह रौंदकर नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गांव स्थित गोशाला के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि मंगलवार की रात किसी कारणवश गोशाला का मुख्य द्वार खुल गया, जिससे उसमें बंद कई पशु बाहर निकल आए। इन्हीं पशुओं ने खेतों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शन के दौरान गुड्डू यादव, भूपसिंह यादव, संजीव कुमार, विपिन कुमार, जीत पाल, कुन्हैया यादव, बैचपाल यादव, शंभू सिंह, जसवंत, राजपाल मौजूद रहे।

हिंदी हि...