मुरादाबाद, जून 12 -- क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोगर के मोहल्ला पश्चिम में स्थित महादेव के स्थान के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को चतुर्थ दिवस रहा। चौथे दिन की कथा से पूर्व सामूहिक रूप से हवन पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां पर यज्ञ के लिए तैयार किए गए हवन कुंड में सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने विधि विधान एवं धार्मिक परंपरा के हिसाब से सामूहिक रूप से 101 आहुतियां दीं। यज्ञ कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिमा चौहान, रश्मि सिंह चौहान, नीलू चौहान, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अंजलि चौहान, राजकुमार सैनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हवन-पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...