जौनपुर, अप्रैल 5 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर सूरजकुंड जलाशय परिसर में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह के बीच राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य ने एक करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शिलापट्ट का अनावरण करने के बाद चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि सूरजकुंड केवल एक जलाशय ही नहीं बल्कि इस नगर की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगतसिंह वार्ड में स्थित सूरजकुंड जलाशय को सजाना संवारना मेरी प्राथमिकता है। यहां एक करोड़ की लागत से दो पक्के घाटों का निर्माण तथा सुंदरीकरण किया जाएगा। इस परिसर में शाम को आने वाले लोगों की सुरक्षा और भव्यता के लिए आधुनिक एलईडी लाइटें, मार्निंग वाक के लिए जलाशय के चारों ओर चौड़े रास्तों का निर्माण, शौचालय, खुला जिम तथा लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.