फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड की खूबसूरत वादियों में लगने वाले 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले एक बार फिर देश-विदेश की संस्कृति और कला का अनूठा संगम बनेगा। मेले में टर्की की आकर्षक फैंसिंग लाइटें लोगों के घरों को सजाने का जरिया बनेंगी, जबकि ट्यूनीशिया की ओलिव लकड़ी पर बनी कारीगरी पर्यटकों को खासा लुभाएगी। वहीं मेले में करीब 45 देशों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मिस्र लगातार तीसरी बार सूरजकुंड मेले का कंट्री पार्टनर रहेगा। स्मार्ट सिटी में 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लगने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में करीब 100 नई हट्स बनाई जा रही है, जिससे पहले से मौजूद लगभग 1200 हट्स के साथ यह मेला पहले से कहीं ज्यादा भव्य नजर आएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मिस्र, उत्तर प्रदेश, मेघालय समेत विभि...