फरीदाबाद, जनवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की महाचौपाल पर इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिलेगी। महाचौपाल पर पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए मेला प्राधिकरण ने बैठने की व्यवस्था को बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार दो हजार लोग आराम से बैठकर कार्यक्रम देख सकेंगे। फिलहाल महाचौपाल के मंच पर पत्थर लगाने का काम पूरा हो गया है और रंग-रोगन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शाम को 15 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें बॉलिवुड, हरियाणवी, पंजाबी गायक अपने सुरों का जादू बिखेरते हैं। इसके अलावा कव्वाली, फैशन शो, थीम राज्य एवं कंट्री पार्टनर देश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाती है। मेले में बॉलिवुड, पंजाबी या फिर देश का कोई बड़ा कव्वाली गायक आता है तो उ...