फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में गुरुवार की तड़के कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शिकायत पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह एक जुलाई 2026 को अपने दोस्त दीपक और उसके परिवार के साथ दयालबाग में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 जुलाई की तड़के करीब 2:40 बजे दीपक अपने दोस्त की बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जबकि महेश उसके पीछे चल रहे थे।

सड़क पर दुर्घटना सूरजकुंड पुल पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दीपक का साथी घबराकर मौके से चला गया। महेश ने बताया ...