फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- फरीदाबाद, अमित भाटिया। सूरजकुंड क्षेत्र सोमवार दोपहर अचानक लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। लापता बच्चों में दो सगी बहनें, उनका चचेरा भाई और एक पड़ोसी का बेटा शामिल था। चारों बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने चारों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सूरजकुंड क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाले चार बच्चे अचानक लापता हो गए। उनके गायब होने की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी सूरजकुंड थाना पुलिस को दी और खुद भी उनकी तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सूरजकुंड क्षेत्र से लापता चार बच्चे कालका जी में मिले पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की तलाश शुरू की। सूरजकुंड थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने ...