फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 31 जनवरी से 15 फरवरी तक सूरजकुंड जाने वाला मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं मेले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। वहीं 31 जनवरी को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। मेले के दौरान 31 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7:00 से रात्रि 12:00 बजे तक कई मार्गों पर भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी मालवाहक वाहन पाली से शूटिंग रेंज की ओर, अनखीर से सूरजकुंड की ओर, एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर और प्रह्लादपुर दिल्ली बॉर्डर से...