पटना, सितम्बर 1 -- राज्य की कृषि व्यवस्था को डेटा-आधारित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों में चालू खरीफ मौसम के लिए कुल 2 करोड़ 62 लाख 84 हजार 716 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य है। अब तक करीब 41 लाख प्लॉट का डिजिटल सर्वे पूरा हो चुका है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 13 अगस्त से प्रारंभ हुआ है। 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वे के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में किसानों और कृषि विभाग को मोबाइल के माध्यम से फसल संबंधी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

सर्वे का विवरण मंत्री ने बताया कि खेत, फसल तथा उसकी जियो-टैग तस्वीर सहित आवश्यक विवरण मोबाइल एप के...