जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- एक जून से 31 अगस्त तक कोल्हान के तीनों जिलों में मानसून के बादल जमकर बरसे। सूबे में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुई। यहां सामान्य से 52 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यहां 1224.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 807.3 मिलीमीटर से 52 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सरायकेला-खरसावां में 909.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा है। पूर्वी सिंहभूम में 916.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य 858.1 मिमी के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है। राज्य में इस अवधि में 747.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से कम है।

राजधानी में बारिश रांची भी सामान्य से आगे राजधानी रांची में भी मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा रही। यहां तीन महीने में 882.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 815.4 मिलीमीटर है। इ...