अररिया, दिसम्बर 30 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया जिले में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड से जिलेभर में जन जीवन अस्त व्यस्त है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है, लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। कोई अलाव के सहारे तो कोई रूम हीटर और ब्लोअर के सहारे जिंदगी बचाने में जुटे हैं। रूक-रूककर चल रही बर्फीली हवा न केवल आम जनमानस बल्कि मवेशी और पशु पक्षियों के लिए भी कहर ढा रही है। सोमवार को दिनभर अररिया जिला शीत दिवस की चपेट में रहा। सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। पूर्णिया के मौसम वैज्ञानिक वी के झा ने बताया कि सोमवार को अररिया जिले में शीत दिवस की स्थिति रही। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में सबसे अधिक ठंडा जिला अररिया रहा। सूबे में न्यूनतम त...