जमशेदपुर, अगस्त 7 -- झारखंड में मानसून की बारिश भले ही अबतक सामान्य से 29 फीसदी कम है, लेकिन कोल्हान के तीनों जिलों में बारिश की स्थिति राज्य के अधिकांश जिलों से बेहतर है। एक जून से चार अगस्त तक पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश की कमी राज्य की औसत कमी से काफी कम रही। इससे धान की खेती कर रहे किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य 536 मिमी के मुकाबले 586.1 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 50.1 मिमी यानी 9 फीसदी अधिक है। जिले में राज्य में सबसे बेहतर बारिश हुई है। राज्य का यही एक जिला है, जहां अबतक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पूर्वी सिंहभूम में 507.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 588.9 मिमी है। इस तरह जिले में 81.5 ...