सूबे में विशेष अभियान चला 171 अपराधी गिरफ्तार किए गए
पटना, अगस्त 17 -- बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में 14 से 16 अगस्त तक चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में 171 वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान 28 अवैध हथियार और 68 कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, विशेष अभियान के अंतर्गत 84 हजार से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें सात हजार 755 वाहनों पर एक करोड़ दो लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान नौ हजार लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब भी जब्त की गई। इसके अलावा 593 किलोग्राम गांजा के साथ स्मैक, ब्राउन शुगर, हेरोइन जैसे नशीले द्रव्य के साथ 66 नशेडि़यों को भी पकड़ा है। पुलिस ने 56 हजार भारतीय जाली नोट भी बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.